राजस्थान

42 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Admin4
11 May 2023 7:56 AM GMT
42 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
x
कोटा। कोटा इटावा नगर में इन दिनों तेज गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। इस बार मई महीने में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसके चलते शहर की सड़कें सुनसान नजर आने लगी है। तेज गर्मी का आलम ऐसा है कि दोपहर के समय तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। शादी विवाह के सीजन को देखते हुए बाजारों में वर्तमान में खरीदारी का दौर रहना चाहिए, लेकिन तेज गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदार भी नहीं आ पा रहे हैं। नगर सहित क्षेत्र में तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। तेज गर्मी के कारण लोग सुबह और शाम को ही घर से बाहर निकलते हैं।
जरूरी काम से घरों से बाहर निकलने पर महिलाएं, बच्चियां और बाइक पर चलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर या साफी गमछा बांधकर गर्मी से बचने का प्रयास करती नजर आई, तो कहीं पर छाता लेकर भी तेज गर्मी के प्रभाव से बचने का प्रयास किया जा रहा है। इटावा नगर में इन दिनों शाम के टाइम पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। इन दिनों गन्ने के जूस की दुकानों एवं लस्सी की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी नरेंद्र नागर ने बताया कि पिछले दिनों मौसम ठंडा और सर्द होने के कारण कूलर, पंखे, फ्रिज, एसी की बिक्री पर फर्क पड़ा था। अब जैसे ही गर्मी बढ़ने लगी, वैसे ही व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। पिछले तीन-चार दिनों में अब तक 5 से 10 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है।
Next Story