राजस्थान

प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान माइनस में

Admin Delhi 1
6 Jan 2023 11:33 AM GMT
प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान माइनस में
x

जयपुर: प्रदेश का अधिकांश हिस्सा शीतलहर की चपेट में होने के साथ ही पूरा प्रदेश 5 जनवरी सुबह ग्यारह बजे तक घने कोहरे में लिपटा रहा। प्रदेश के अनेक हिस्सों में रात का तापमान माइनस में चला गया, इससे मटकों में रखा पानी बर्फ में तब्दील हो गया और नलों से पानी की बजाय बर्फ के टुकडे निकलने लगे। माउण्ट आबू में रात का तापमान श्रीनगर के समान दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा माइनस 6.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं माउण्ट आबू में पारा -6 डिग्री दर्ज हुआ, इससे सुबह के समय चहुंओर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। सीकर में -1.5, चूरू -1.5, फतेहपुर शेखावाटी -1.8 डिग्री रात का तापमान दर्ज होने से पेड़-पौधों पर बर्फ की परत जम गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान छह डिग्री दर्ज होने से शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Next Story