राजस्थान

तापमान 5.5 डिग्री गिरा, बादलों के आने से बढ़ी नमी

Gulabi Jagat
8 Oct 2022 3:16 PM GMT
तापमान 5.5 डिग्री गिरा, बादलों के आने से बढ़ी नमी
x
सीकर शेखावाटी में रात से बादलाें की आवाजाही शुरू हो गई। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। इससे रात के तापमान में दाे डिग्री की बढ़ाेतरी रही। वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के पारे में एक साथ 5.5 डिग्री की गिरावट आ गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र में गुरुवार काे अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 18 डिग्री रहा। जयपुर माैसम विभाग के अनुसार तीन दिन यानी 10 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story