राजस्थान

किशोर की करंट लगने से मौत, खेत में पानी देते समय हादसा

Shantanu Roy
25 May 2023 11:41 AM GMT
किशोर की करंट लगने से मौत, खेत में पानी देते समय हादसा
x
पाली। जैतारण के कोटड़िया में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर खेत में फसल को पानी दे रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। रास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोर रवि खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान पानी में करंट आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन रास अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story