राजस्थान

महिला मित्र के कमरे में जाकर पंखे से लटक गया टेक्नीशियन

Admin Delhi 1
24 Jun 2023 3:19 PM IST
महिला मित्र के कमरे में जाकर पंखे से लटक गया टेक्नीशियन
x

जोधपुर न्यूज़: जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में गुरुवार शाम 7 बजे एक युवक महिला मित्र के रूम पर फंदे से लटका मिला। युवक उत्कर्ष इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन का काम करता था। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

महामंदिर थाना एसएचओ मुक्ता पारीक ने बताया कि अशोक नगर निवासी मुकेश (27) पुत्र अर्जुनराम का शव महामंदिर थाना इलाके के मारवाड़ नगर में रहने वाली महिला मित्र के रूम से बरामद हुआ। शव उतरवा कर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

Next Story