राजस्थान

सिलीसेढ़ से शहर में पानी लाने के 38.97 करोड़ के प्रस्ताव की तकनीकी जांच

Admin Delhi 1
19 May 2023 2:34 PM IST
सिलीसेढ़ से शहर में पानी लाने के 38.97 करोड़ के प्रस्ताव की तकनीकी जांच
x

अलवर न्यूज: शहर में सिलीसेढ़ बांध से पानी लाने के लिए 38 कराेड़ 97 लाख 30 हजार रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस राशि से फिल्टर प्लांट मय पंपहाउस, स्वच्छ जलाशय, पाइप लाइन आदि के काम कराए जाएंगे। इस प्रस्ताव की अभी तकनीकी जांच चल रही है।

शहर विधायक संजय शर्मा की ओर से पिछले दिनाें विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव के जरिए उठाए गए मामले में सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया है कि सिलीसेढ़ बांध आधारित याेजना के तहत अलवर शहर में पेयजल सप्लाई के लिए जल संसाधन विभाग ने 13 दिसंबर 2022 काे 100 एमसीएफटी पानी का आरक्षण सिलीसेढ़ बांध में किया है।

इस पानी काे अलवर शहर में उपयाेग में लेने के लिए फिल्टर प्लांट मय पंपहाउस, स्वच्छ जलाशय, पाइप लाइन आदि के काम कराए जाएंगे। इन कामाें के लिए 3897.30 लाख रुपए के प्रस्ताव तकनीकी जांच में प्रक्रियाधीन हैं। इन प्रस्तावाें की तकनीकी उपादेयता एवं बजट उपलब्धता के आधार पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जाएगी।

इसके अलावा अमृत 2.0 याेजना के तहत शहर में पेयजल वितरण की पाइप लाइन डालने के लिए 103.57 कराेड़ के कार्याें की स्वीकृति 6 फरवरी 2023 काे जारी कर दी गई है। साथ ही नलकूप स्वीकृत किए गए हैं व टैंकराें से भी पेयजल सप्लाई की जा रही है।

Next Story