राजस्थान

खुशी के आंसू! समर्थकों के सामने भावुक होकर रोने लग गईं कांग्रेस की महिला नेता, फिर...

jantaserishta.com
31 Oct 2021 2:36 PM IST
खुशी के आंसू! समर्थकों के सामने भावुक होकर रोने लग गईं कांग्रेस की महिला नेता, फिर...
x
DEMO PIC
जीत की ख़ुशी में लोगों को हंसते हुए, जश्न मनाते हुए देखा होगा लेकिन...

धौलपुर: जीत की ख़ुशी में लोगों को हंसते हुए, जश्न मनाते हुए देखा होगा लेकिन राजस्थान के धौलपुर जिले में इसके उलट देखने को मिला. यहां पंचायती राज के चुनाव में जैसे ही प्रधान पद महिला प्रत्याशी को खबर मिली कि उसने जीत हासिल कर ली है तो वह अधिकारियों और समर्थकों को बीच रोने लगी और इतनी भावुक हो गई कि उनको मीडिया के सामने बोला नहीं जा रहा था.

दरअसल, धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति राजाखेड़ा में प्रधान पद का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ जिसमें कांग्रेस की लता कंवर उर्फ़ चारु तौमर प्रधान बनी हैं.
विजयश्री हासिल करते ही प्रधान लता कंवर के खुशी के आंसू झलक गए और वह इतनी भावुक हो गई कि मीडिया के सामने ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी. लता कंवर लगातार दूसरी बार राजाखेड़ा पंचायत समिति की प्रधान बनी हैं.
राजाखेड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए 25 में से कांग्रेस की लता कंवर को 21 मत मिले जबकि भाजपा की सुधा को केवल चार मत पर ही संतोष करना पड़ा. राजाखेड़ा पंचायत समिति के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को 19 सीटें, भाजपा को 4 और निर्दलीय को 2 सीटें मिलीं थी जिनमें शनिवार को प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीयों ने भी अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया.
चुनाव प्रकिया राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें नामंकन के बाद पंचायत समिति सदस्यों का मतदान कराया गया. मतगणना के बाद चुनाव जीतने की ख़ुशी में लता कंवर अधिकारियो और समर्थकों के सामने इतनी भावुक हो गई कि वह रोने लग गई. काफी देर बाद लता कंवर जब सामान्य हुई तो उन्हें गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई.
जीत के बाद रोते हुए नव निर्वाचित प्रधान लता कंवर उर्फ़ चारु तोमर ने बताया कि सबसे पहले तो भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. उसके बाद बाबूजी, खोंची बाबू जी, रोहित बोहरा जी, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे दूसरी वार मौका दिया है. क्षेत्र में शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी. जब तक गांव हर बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक सही मायने में विकास नहीं माना जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story