राजस्थान
राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिये दल जैसलमेर से साबरमती
Tara Tandi
21 Aug 2023 1:46 PM GMT
![राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिये दल जैसलमेर से साबरमती राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिये दल जैसलमेर से साबरमती](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/21/3334937-120193imagea428def6-d2ae-4b0e-967d-ae942f631e6b.webp)
x
शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिए 30 सदस्यीय दल वर्धा व साबरमती के लिये सोमवार को रवाना हुआ।
5 दिवसीय सद्भावना यात्रा में महात्मा गाँधी के जीवनकाल के महत्वपूर्ण स्थल व वर्धा के सेवाग्राम आश्रम और अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के भ्रमण व महात्मा गाँधी के जीवन दर्शन से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
जिला कलेक्टर कार्यालय से दल को शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक उम्मेद सिंह तंवर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार व सह संयोजक रूपचंद सोनी, युवा समन्वय दिलीप सिंह सोलंकी, ब्लॉक संयोजक कुंदनलाल कुमावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षणार्थी रूघदान झीबा, रमेश खत्री, जैनाराम सत्याग्रही आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Next Story