राजस्थान
पर्यावरण जन चेतना यात्रा को लेकर जोधपुर में 21 लाख पौधे लगाने का बनाया लक्ष्य
Shantanu Roy
30 Jun 2023 6:14 PM GMT

x
नागौर। नागौर इस वर्ष जोधपुर प्रांत में 21 लाख की संख्या में पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक पेड़ राष्ट्र के नाम और घर-घर नर्सरी अभियान के अंतर्गत यह पौधरोपण कार्य किया जाएगा। अमृता देवी पर्यावरण नागरिक ( अपना) संस्थान के तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। इस संगठन की स्थापना नागौर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में उस समय संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के कर कमलों द्वारा शारदा बाल निकेतन में पीपल के पौधे का रोपण करके किया गया। इस दृष्टि से संगठन की योजना के अनुसार जोधपुर प्रांत के 21 जिलों को एक-एक लाख की संख्या में पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अपना संस्थान से जुड़े विभाग संयोजक गेनाराम गुरु ने बताया कि सरकारी दृष्टिकोण वाले नागौर जिले को तीन जिलों मेड़ता, डीडवाना और नागौर में संगठनिक योजना से बांटकर एक एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य दिया गया है। साथ ही इस संबंध में जन सामान्य में भाव जागरण के लिए पर्यावरण जन चेतना यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का शुभारंभ 14 अगस्त को होगा तथा इस यात्रा का समापन जोधपुर के खेजड़ली नामक गांव में होगा। जहां पेड़ पौधों की रक्षा के लिए 384 नागरिकों द्वारा अपने प्राणों की आहुति दी गई। इस जन चेतना यात्रा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक गतिविधियों और पौधरोपण के साथ साथ पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इको ब्रिक्स के बारे में भी जन चेतना जगाई जाएगी।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story