राजस्थान
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बहरावण्डा में स्वीप मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
Tara Tandi
14 Sept 2023 6:48 PM IST

x
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा ब्लॉक सिकराय में विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र सिकराय के तहसील बहरावण्डा मं े स्वीप मतदाता जागरूकता के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने हेतू कक्षा 9 से 12 तक के विधार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मुख्य बाजार होते हुए सीमल ढाणी तक रैली का आयेाजन किया गया। रैली में 675 विधार्थियों ने भाग लिया।
मतदाता जागरूकता रैली को लटूरमल सैनी, पूर्व प्रधान सिकराय एवं प्रधानाचार्य हरविन्द प्रकाश मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली मं े हरि नारायण मीना, मोहन लाल पूर्विया, मुकेश कुमार मीना, कैलाश चन्द्र गुर्जर, रामखिलाडी गुर्जर,, नीरज पाराशर, अमित सिंह, कमलेश सैनी व समस्त एसडीएमसी सदस्यों ने भाग लिया।
..............................
Next Story





