राजस्थान
Jaipur में 'प्रसार' संगठन की नई टीम का शपथ ग्रहण, जनसंपर्क को लेकर दिए सुझाव
Tara Tandi
29 Jun 2025 12:14 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सूचना केन्द्र में शनिवार को पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री अरविंद सारस्वत, अतिरिक्त निदेशक डॉ कमलेश शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री मनमोहन हर्ष, प्रसार अध्यक्ष डॉ हरिशंकर आचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुमार अजय, सूचना केन्द्र उपनिदेशक श्री लीलाधर दोचानिया, महासचिव श्री अभय सिंह सहित जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अतिरिक्त निदेशक श्री अरविंद सारस्वत ने कहा कि जनसंपर्क सेवाओं के अतीत, वर्तमान व भविष्य पर काम करते हुए सेवाओं के उन्नयन के लिए सकारात्मक प्रयास करें। हमारा प्रयास रहे कि सरकार के अभिन्न अंग की यह सेवा उतरोत्तर विकास करे तथा समय के साथ आवश्यकताओं, संभावनाओं व उन्नयन के पक्षों पर काम करें।
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित व लोक सेवकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी कड़ी में प्रसार एक ऐसा मंच है, जो विभागीय संवाद, संगठनात्मक सशक्तीकरण और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य करता रहा है। सेवा में विभिन्न चुनौतियों से निपटने हेतु सकारात्मक रुख अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने 'प्रसार' के भविष्य को अत्यंत उज्ज्वल बताते हुए कहा कि आज के बदलते दौर में — विशेष रूप से सोशल मीडिया और वैकल्पिक मीडिया के युग में — जनसम्पर्क को नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए न्यू मीडिया हेतु संसाधनों की आवश्यकताएँ भी समयानुकूल ढंग से पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने उचित कैडर रिव्यू और उचित माँगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ कमलेश शर्मा ने कहा कि सूचना तंत्र की बदलती भूमिका और तकनीकी युग में जनसंपर्क की प्रासंगिकता व भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। निरंतर उर्जा व जोश के साथ काम करने वाली जनसंपर्क सेवा के सशक्तीकरण के साथ सरकार के कल्याकारी कार्यों के अत्यधिक प्रचार— प्रसार के कार्य अधिक मजबूती से किए जाएं। पूर्ण विश्वास है कि संगठन के सदस्य नवाचार, समर्पण और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनमोहन हर्ष ने 'प्रसार' की नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण समर्पण व सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि विभाग में सकारात्मक वातावरण में सरकार के साथ बेहतरीन उपलब्धियों में परिलक्षित होने वाले कार्य करेंगे। कार्य निष्पादन में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्मिकों के बीच सहयोग की भावना से ही संस्थागत लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
श्री हर्ष ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा के साथ सकारात्मक माहौल बनाना ज़रूरी है। प्रत्येक हर सदस्य सक्रिय, सजग और उत्तरदायी बना रहे। उन्होंने विभाग के फोटो प्रभाग के अधिकारियों द्वारा बेहतरीन कार्यों, जिन्हें विश्वभर में सराहा गया, उनकी ओर ध्यान आकर्षित किया।
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष डॉ हरिशंकर आचार्य ने संगठन की प्राथमिकताओं एवं भावी कार्ययोजनाओं को साझा करते हुए कहा कि सभी सदस्यों से सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। ‘प्रसार’ को एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिकों के हितों की प्रभावी अभिव्यक्ति करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रसार केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सूचना एवं जनसंपर्क सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के आत्मबल, प्रतिबद्धता और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विभागीय गरिमा, जनहित और मीडिया की सशक्त भूमिका को और सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत रहें।
उन्होंने 21 अप्रैल को जनसंपर्क दिवस को जनसंपर्क दिवस को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विभागीय आदेश के अनुरूप सुनियोजित व एकरूपता के साथ आयोजित किए जाने तथा जनसंपर्क सेवाओं के कैडर रिव्यू की बात कही।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुमार अजय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागीय समन्वय व सकारात्मक पक्षों के साथ सरकार के बेहतरीन सहयोग से जनसंपर्क सेवाओं के उन्नयन की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रसार सामाजिक, राजकीय एवं पत्रकारिता क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं व लक्ष्यों का समन्वित रूप है। हमें सभी के समन्वित प्रयासों से जनसंपर्क सेवा के उन्नयन के लिए प्रयास करने हैं। पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पूर्व की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नवाचार के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
निर्वाचन अधिकारी उप निदेशक श्री आलोक आनंद ने बतौर चुनाव अधिकारी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रसार कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया व अपने निर्वाचन अधिकारी के रूप में दायित्वों व नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने उल्लेख किया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इस बार की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई, जो संगठन में आपसी समन्वय, विश्वास और एकता का प्रतीक है। सचिव श्री मोहित जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ —
इस अवसर पर प्रसार कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ हरिशंकर आचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुमार अजय, उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) श्री धर्मेंद्र कुमार मीणा, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) श्री चन्द्रशेखर पारीक, महासचिव श्री अभय सिंह, कोषाध्यक्ष श्री हरिशंकर शर्मा, सचिव श्री मोहित जैन, संयुक्त सचिव सुश्री अंजलिका पंवार ने सत्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन की शपथ ली। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन श्री अरविंद सारस्वत ने शपथ ग्रहण करवाई।
उपनिदेशक श्री लीलाधर दोचानिया का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मान—
इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री अरविंद सारस्वत, अतिरिक्त निदेशक डॉ कमलेश शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री मनमोहन हर्ष सहित जनसपंर्क सेवा के अधिकारियों ने सूचना केन्द्र उपनिदेशक श्री लीलाधर दोचानिया का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया।
उपनिदेशक श्री दोचानिया ने राजकीय सेवा में विभिन्न कार्यों, चुनौतियों व उपलब्धियों पर विचार व्यक्त करते हुए जनसपंर्क सेवाओं के उन्नयन के लिए शुभकामनाएं दी तथा सम्मान के लिए विभाग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
TagsJaipur प्रसार संगठननई टीमशपथ ग्रहणजनसंपर्क सुझावJaipur Prasar SangathanNew TeamOath TakingPublic Relations Suggestionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





