राजस्थान

आजजनी में स्वाह खुशियां, तीन बेटियों की थी शादी

Admin Delhi 1
22 April 2023 2:06 PM IST
आजजनी में स्वाह खुशियां, तीन बेटियों की थी शादी
x

जोधपुर न्यूज: फलोदी क्षेत्र के बाबा का धौरा ग्राम पंचायत के मटोल स्थित मेघवालों की ढाणी में आगजनी की घटना से सारा घर का सामान जलकर खाक हो गया। घर में तीन बेटीयों के विवाह को लेकर तैयारी थी। शुक्रवार रात को मेहंदी की तैयारी चल रही थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था और आज दोपहर में आगजनी की घटना हो गई।

दरअसल, साबूराम पिता पोकरराम जाति मेघवाल के कच्चे घर में रह रहे थे।

उन्होंने घर में रखा सामान आगजनी के शिकार हो गया और घर में रखा तीनों बेटियों की शादी का सामान जलकर खाक हो गया और साथ ही विवाह समारोह में किराये के लाए टेंट का सामान भी आग के हवाले हो गया, जिसमें तीन कच्चे झोपड़े, दो छपरे, 30 क्विंटल ग्वार, 20 क्विंटल बाजरा, 05 क्विंटल मोठ, 03 क्विंटल तिल, खाद्य सामग्री, घरेलू सामान, चारपाई, बिस्तर, बर्तन और 8 तोला सोने के गहने के साथ कन्या को दिए जाने वाले विवाह सामग्री, 2 लाख रुपए नगदी जल कर राख हो गया।

Next Story