राजस्थान

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, पूछताछ में जुटी टीम

Ashwandewangan
11 July 2023 3:15 AM GMT
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, पूछताछ में जुटी टीम
x
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला
जैसलमेर। जैसलमेर सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में रात को घूम रही थी। इस दौरान BSF के जवानों ने उसको रुकने का इशारा किया और पकड़ा। पूछताछ में वो केवल अपना नाम 'खानी' ही बता रही है। इसके अलावा वो पागलों जैसी हरकतें कर रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूछताछ के बाद महिला को सम थाना पुलिस को सौंप दिया है। अब सम थाना पुलिस संदिग्ध महिला से पूछताछ करेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर सेक्टर से लगी भारत-पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एमकेटी सीमा चौकी के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल की 154 बीएन बटालियन के जवानों ने संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला रविवार रात प्रतिबंधित इलाके में एमकेटी सीमा चौकी के पास रात करीब 10 बजे घूमती नजर आई। बटालियन के जवानों ने सीमा क्षेत्र में घूमती संग्दिध भारतीय महिला को रुकने का इशारा करके पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम खानी बताया। इसके अलावा महिला कुछ भी सही से नहीं बता पा रही है। महिला पागलों जैसी हरकतें कर रही है। महिला को पूछताछ के बाद BSF ने सम थाना पुलिस को सौंपा है। अब सम थाना पुलिस संदिग्ध महिला से सीमा के इलाके में आने का कारण जानने का प्रयास करेगी।
विधायक धनदे ने गांवों का दौरा कर की जनसुनवाई
विधायक रूपाराम धनदे ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान छोड़ व किता में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत छोड़ व किता में भीलों की बस्ती, बिहारीराम की ढाणी, अमर खां की ढाणी, बसंत की ढाणी, शुमार खां की ढाणी, मुछे खां की ढाणी, पीरु खां की ढाणी, बेलदारों की ढाणी, छोड़ मुख्य गांव राजपूतों का वास, सवाईसिंह की ढाणी, कुम्हारों कर वास, तुलछसिंह का वास, ताराराम मेघवाल का वास आईदानसिंह की ढाणी, भंवरसिंह की ढाणी, उनड़ो की ढाणी, तोलसिंह की ढाणी, भीमाराम मेघवाल व सुरताराम भील की ढाणी, तिलोकाराम भील की ढाणी, पुरखाराम भील की ढाणी, सायरसिंह सरपंच की ढाणी सहित विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story