राजस्थान

भारत-पाकिस्तान सरहद पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला

Admin4
11 July 2023 8:26 AM GMT
भारत-पाकिस्तान सरहद पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला
x
जैसलमेर। जैसलमेर सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में रात को घूम रही थी। इस दौरान BSF के जवानों ने उसको रुकने का इशारा किया और पकड़ा। पूछताछ में वो केवल अपना नाम 'खानी' ही बता रही है। इसके अलावा वो पागलों जैसी हरकतें कर रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूछताछ के बाद महिला को सम थाना पुलिस को सौंप दिया है। अब सम थाना पुलिस संदिग्ध महिला से पूछताछ करेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर सेक्टर से लगी भारत-पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एमकेटी सीमा चौकी के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल की 154 बीएन बटालियन के जवानों ने संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला रविवार रात प्रतिबंधित इलाके में एमकेटी सीमा चौकी के पास रात करीब 10 बजे घूमती नजर आई। बटालियन के जवानों ने सीमा क्षेत्र में घूमती संग्दिध भारतीय महिला को रुकने का इशारा करके पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम खानी बताया। इसके अलावा महिला कुछ भी सही से नहीं बता पा रही है। महिला पागलों जैसी हरकतें कर रही है। महिला को पूछताछ के बाद BSF ने सम थाना पुलिस को सौंपा है। अब सम थाना पुलिस संदिग्ध महिला से सीमा के इलाके में आने का कारण जानने का प्रयास करेगी।
Next Story