
कोटा: चूड़े बेचने कोटा आए युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक की बॉडी क्षत विक्षत हालात में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। शिनाख्त नहीं होने पर शव एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। आज परिजनों ने आकर शव की पहचान की है। युवक गुफरान (22) हिंडौन सिटी का रहने वाला था। पुलिस के बताया कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।
केशवरायपाटन थमा ASI शक्ति सिंह ने बताया कि 27 फरवरी की सुबह 8 बजे करीब श्रीनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक बॉडी मिली थी। जिसके पैर अलग हो रहे थे। पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आज परिजनों ने कोटा पहुंचकर शिनाख्त की है। गुफरान चूड़े का काम करता था। सम्भवतया ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।





