
x
कोटा। कोटा शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। धर्मेश शाह (58) सुबह अपने कमरे में अचेत हालात में मिला। बताया जा रहा है कि उन्हें रात को उल्टी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। और इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आई। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक करके मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। धर्मेश शराब का आदि बताया। जानकारी के अनुसार धर्मेश शाह पहले हैंडीक्राफ्ट का काम करते थे। उनकी एक ही बेटी है। इकलौती बेटी की केशवपुरा इलाके में शादी हुई है। लंबे समय से उन्होंने हैंडीक्राफ्ट का काम छोड़ रखा था। वो रामपुरा थाना क्षेत्र में पीपल के पेड़ स्थित बड़ा उपासरा घर पर ही रहते थे।
उनका एक भाई मूक बधिर है। 17 अप्रैल को धर्मेश की पत्नी यात्रा (वृंदावन) के लिए निकली थी। घर पर धर्मेश व उनका मूक बधिर भाई थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 8-9 बजे करीब को धर्मेश के उल्टी हुई थी। सुबह वो अपने कमरे में उल्टे पड़े मिले। मूक बधिर भाई ने धर्मेश के दामाद को सूचना दी। दामाद ने मौके पर आकर कम्पाउडर को दिखवाया। फिर पुलिस को सूचना दी। रामपुरा थाना एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि रात के समय दामाद ने उल्टियां करते देखा था। सुबह 6 बजे वापस आकर देखा तो धर्मेश अपने कमरे में अचेत पड़ा हुआ था। मामला संदिग्ध होने पर पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story