राजस्थान

रसोई में काम कर रही महिला के साथ सुपरवाइजर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Admin4
21 Sep 2023 10:57 AM GMT
रसोई में काम कर रही महिला के साथ सुपरवाइजर ने की दुष्कर्म की कोशिश
x
जोधपुर। जोधपुर के बासनी थाना इलाके में फैक्ट्री वर्कर महिला के साथ सुपरवाइजर ने छेड़छाड़ और रेप की वारदात की। महिला ने बासनी थाने में मंगलवार को मामला दर्ज करवाया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 7 सितंबर को वह फैक्ट्री की किचन में काम कर रही थी। इस दौरान सुपरवाइजर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। अचानक हुई घटना से वह सहम गई थी। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस ने सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया है।
बासनी थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया- औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री वर्कर महिला ने सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। महिला किचन का काम करती है। आरोपी सुपरवाइजर को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story