राजस्थान

जयपुर में सुपरवाइजर ने महिला से किया रेप

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 11:38 AM GMT
जयपुर में सुपरवाइजर ने महिला से किया रेप
x

जयपुर न्यूज़: जयपुर में एक कंपनी के सुपर वाइजर के साथी कर्मचारी महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। काम के बहाने खुद के घर बुलाकर आरोपी सुपर वाइजर ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जॉब से निकालने की धमकी दी। नाहरगढ़ थाने में पीड़िता ने आरोपी सुपर वाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच SHO (नाहरगढ़) देवेन्द्र कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि चांदपोल बाजार निवासी 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह कंपनी में जॉब करती है। करीब 2 साल पहले कंपनी के सुपर वाइजर अजय यादव से उसकी मुलाकात हुई। कंपनी में साथ काम करने के कारण दोनों की बातचीत होने लगी। आरोप है कि काम के बहाने आरोपी सुपर वाइजर ने उसे खुद के मकान पर बुलाया। किराए के मकान पर ले जाकर आरोपी ने जबरदस्ती की।

विरोध करने पर जॉब से निकालने की धमकी दी। उसकी बात नहीं मानने पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर होटलों में ले जाकर देहशोषण करता रहा। 16 जून को कोर्ट ले जाकर लिव रिलेशन के डॉक्यूमेंट पर धोखे से साइन करवा लिए। जिसके बाद धमकाया कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसके बारे में जानकारी करने पर पहले से शादीशुदा होने का पता चला। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी अजय यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Next Story