राजस्थान

जयपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Admindelhi1
20 May 2024 8:11 AM GMT
जयपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
x
टूटा गर्मी का 8 साल का रिकॉर्ड

जयपुर: रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां गर्मी ने 8 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2016 में दिन का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। नगर निगम को कई इलाकों में एंटी स्मोग गन से पानी का छिड़काव करना पड़ा। दिन में तेज गर्मी से परेशान लोगों को शाम को राहत मिली।

अचानक धूलभरी तेज हवाएं चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। 4 घंटे में करीब 6 डिग्री तापमान लुढ़का और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Next Story