राजस्थान

भाजपा की 7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा : गहलोत

Admin2
22 Jun 2022 10:41 AM GMT
भाजपा की 7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा : गहलोत
x

जनता से रिश्ता : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस मुक्त भारत बना देंगे। आप क्या कांग्रेस मुक्त भारत बनाओगे। इनकी 7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा। ये कांग्रेस और देश की जो भावना है वो एक सी है। ठीक है सत्ता में आए-नहीं आए वो अलग बात है। उसके कई कारण होते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश के अंदर धर्म के नाम पर हालात बन गए है। एक भावना आ गई कब तक रहेगी वो। देश में महंगाई भयंकर है। बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

देश की आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है। पता नहीं किस दिशा में हम जाएंगे। आने वाले वक्त में क्या फ्यूचर है देश के नौजवानों का।
सोर्स-hindustan
Next Story