राजस्थान

पत्नी-बेटे की हत्या कर सुसाइड की कोशिश

Admin4
14 Aug 2023 11:10 AM GMT
पत्नी-बेटे की हत्या कर सुसाइड की कोशिश
x
श्रीगंगानगर। युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर सोए हुए पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी इतने गुस्से में था कि उसने बेटे पर कुल्हाड़ी से करीब 11 और पत्नी पर तीन वार किए। उसने अपने कुछ परिचितों को फोन कर पत्नी-बेटे की हत्या कर देने और खुद के भी सुसाइड करने की जानकारी दी। फिलहाल युवक हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला श्रीगंगानगर के पदमपुर इलाके का है। एएसआई कमल गोदारा ने बताया कि जसपाल सिंह (36) पदमपुर के गांव चार एनएन का रहने वाला है। वह किसान है। उसकी पत्नी रुपिंद्र कौर (32) श्रीगंगानगर में बुटिक चलाती थी। उसके परिवार में 13 साल का बेटा हरप्रीत सिंह और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 और छोटी बेटी 10 साल की है। दोनों बेटियां श्रीगंगानगर में पढ़ रही हैं। शनिवार रात रुपिंद्र कौर गांव चार एनएन में पति के पास आई हुई थी। गांव में जसपाल अकेले रहता है।
एएसआई कमल गोदारा ने बताया कि शनिवार देर रात जसपाल सिंह ने सोती हुई अपनी पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हरप्रीत की गर्दन, सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कुल्हाड़ी से करीब 11 जगह वार किया गया है। रूपेंद्र कौर के सिर, गर्दन और पीठ पर तीन जगह वार किए गए। इसके बाद बारहमासी नहर के पास जाकर खुद जहर पी लिया। उसके बेहोश होने के कारण पुलिस को वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को जसपाल के रिश्तेदारों ने दी। पुलिस ने जसपाल के मोबाइल का लॉकेशन सर्च किया। बारहमासी नहर के पास लोकेशन मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में जसपाल को भर्ती करवा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। रविवार रात तक जसपाल को होश नहीं आया था।
Next Story