राजस्थान

राहुल के भाजपाइयों के जय सियाराम क्यों नहीं बोलते पर सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब

Admin Delhi 1
5 Jan 2023 1:22 PM GMT
राहुल के भाजपाइयों के जय सियाराम क्यों नहीं बोलते पर सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब
x

जयपुर: भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेद्वी ने भाजपाइयों के राहुल गांधी के जय श्रीराम की जगह जय सियाराम क्यों नहीं बोलते के सवाल पर कहा है कि अभी अयोध्या यानी रामजन्म भूमि पर मंदिर बन रहा है। राम अभी बालक रूप में हैं। मंदिर बन जाएगा और वे राजा बन जाएंगे तो सीता आएंगी। तब हम जय सियाराम बोलेंगे। राहुल पर कटाक्ष करते हुए सुधांशु ने कहा कि यह बात बालक बुद्धि वाले कांग्रेसी और उनके नेता नहीं समझेंगे। त्रिवेद्वी बुधवार को जयपुर में भाजपा ऑफिस में थे। यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सांप्रदायिकता, वैमनस्यता और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हो रही। अतीत में राजस्थान की छवि शांति, समृद्धि और राष्ट्रीय गौरव को प्रकट करने वाली थी।

अब राजस्थान अराजकता और कट्टरता में बहता हुआ प्रदेश बन गया है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून को खत्म करने की बात कहीं थी, लेकिन गहलोत सरकार ने अपने मंत्रियों और विधायकों पर ही देशद्रोह के मुकदमे दर्ज करवाए। युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्जमाफी के वादे पूरे नहीं हुए हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस के लोग शामिल हैं। पीएफआई जैसे कट्टरपंथी संगठन को संरक्षण दिया जा रहा है। राहुल कन्फ्यूज्ड नेता हैं। महंगाई की रैली में हिन्दुत्व पर बोलते हैं। पहले तो हिंदू बनाम हिंदुत्व में कंफ्यूज रखते थे और अब महंगाई बनाम हिंदुत्व में रहते हैं। अर्थव्यवस्था में भी कंफ्यूज हो जाते हैं।

Next Story