राजस्थान

बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने वालों पर लगा इतना जुर्माना, वित्तिय वर्ष में 13.64 करोड़ रुपये का मिला राजस्व

Shantanu Roy
10 Aug 2022 3:29 PM GMT
बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने वालों पर लगा इतना जुर्माना, वित्तिय वर्ष में 13.64 करोड़ रुपये का मिला राजस्व
x
बड़ी खबर
कोटा। वित्तीय वर्ष 2022 -23 में कोटा रेल मंडल ने टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड आय अर्जित की है। इस वित्तीय वर्ष में रेलवे ने टिकट चेकिंग से 13.64 करोड़ रुपए से ज्यादा राजस्व प्राप्त किए हैं। 1 लाख 9 हजार से ज्यादा यात्रियों से जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करना एवं बिना बुक कराए सामान का जुर्माना वसूला गया। कोरोनाकाल के बाद सामान्य हुआ रेल यातायात के साथ ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। साथ ही साथ रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती भी बढ़ाई गई। विशेष टिकट जांच अभियान कोटा मंडल के बड़े स्टेशनों और ट्रेनों में चलाए गए।
Next Story