राजस्थान

कुकरदा में बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र

Admin Delhi 1
29 Aug 2023 8:44 AM GMT
कुकरदा में बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र
x
41 लाख रुपये की लागत से बनेगा

जोधपुर: भोपालगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत कुकड़दा गांव बसनी हरीसिंह में उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। 41 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जिसका कार्य शुरू हो गया है।

बासनी हरीसिंह सरपंच रामप्रकाश गोदारा ने बताया कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए कुकड़दा गांव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। जिसके बाद काम शुरू किया गया है।

इस दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, आसोप सरपंच सावित्री खदाव, रामकिशोर खदाव, रड़ोद सरपंच मंजू पांगा, रामनिवास पांगा, गारासनी सरपंच रामदयाल जाखड़ ने भी खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का आभार जताया।

Next Story