राजस्थान
सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत
Tara Tandi
22 Jun 2023 1:28 PM GMT

x
सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र पद सहित स्वीकृत किए गए हैं। निजी सचिव प्रतीक शर्मा के अनुसार इनमें चक 8 ए, चक 12 एसपीएम, चक 3 सी बडी (पक्की), चक 5 एच (रोहिडांवाली), चक 12 एसडीपी (पन्नीवाली) शामिल हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों की मांग ग्रामीणों द्वारा पिछले काफी समय से की जा रही थी।

Tara Tandi
Next Story