राजस्थान
14 सितम्बर को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 21 सितम्बर को जिला स्तर पर होगी जनसुनवाई
Tara Tandi
12 Sept 2023 11:58 AM IST

x
जिले में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला कलक्टर श्री अंशदीप ने जिले में जनसुनवाई के लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में 14 सितम्बर 2023 को उपखण्ड स्तर एवं 21 सितम्बर 2023 को जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के संबंध में जनसुनवाई होगी।
Next Story





