राजस्थान

गणतंत्र दिवस से पहले झुंझुनू में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, दिया लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने का संदेश

Bhumika Sahu
25 Jan 2023 11:32 AM GMT
गणतंत्र दिवस से पहले झुंझुनू में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, दिया लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने का संदेश
x
झुंझुनू जिले में गणतंत्र दिवस से पूर्व आज शहर में तिरंगा रैली निकाली गई है।
झुंझुनू । देशभर सहित प्रदेश में 74वें गणतंत्र दिवस की तैयारिया जोर पर चल रहीं है। इसी के चलते झुंझुनू जिले में गणतंत्र दिवस से पूर्व आज शहर में तिरंगा रैली निकाली गई है। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, स्काउट, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी सहित अन्य लोग शामिल हुए है। इससे पहले जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने शहीद राजकीय जेपी जानू स्कूल से तिरंगा रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया है। तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई है।
तिरंगा रैली के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथों में स्लोगन व पट्टी लिए देश भक्ति का संदेश देते हुए आमजन को जागरूक किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि तिरंगा रैली की माध्यम से आमजन को लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया है। लोकतंत्र में गणतंत्र का बहुत बड़ा महत्व है। लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से रैली का निकाली गई है। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी है। इसलिए किसी भी लोकतंत्र या गणतंत्र का मतदाता रीढ़ की हड्डी होता है। मतदाता के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।
इस दौरान अति जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, सीएमचओ राजकुमार डांगी, उपखंड अधिकरी शैलेश खैरवा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, जिला सैनिक अधिकारी परवेज अहमद, महिला अधिकारिता विभाग के विप्लव न्यौला, सिटी सीओं शंकर लाल छाबा, पूर्व सैनिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे है।
वहीं, आज गंणतंत्र की संध्या पर राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर शहीदो को श्रदांजलि देने के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया जायेंगा। साथ एसएमएस स्टेडियम और शहीद स्मारक पर गणतंत्र दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की रिर्हसल की जा रहीं है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story