राजस्थान

गो एमबीए समिट में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन का अवसर

Admindelhi1
28 Sept 2026 10:00 AM IST
गो एमबीए समिट में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन का अवसर
x
गो एमबीए समिट में 450 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी

जयपुर: श्योरपाथ एडटेक की ओर से जयपुर में एक दिवसीय ‘गो एमबीए समिट’ का आयोजन किया गया। समिट में 450 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। देशभर के करीब 30 एमबीए कॉलेजों ने विद्यार्थियों को विभिन्न एमबीए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और करियर विकल्पों की जानकारी दी।

समिट में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद और सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एससीएमएचआरडी) की ओर से विशेष सत्र आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और करियर अवसरों की जानकारी दी गई।एमबीए प्रवेश परीक्षाओं के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कैट सहित अन्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। कैट प्रशिक्षक निखिल शर्मा के सत्र को विद्यार्थियों ने खासा पसंद किया।

आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र ध्रुव सरीन और राजीव रॉय ने एमबीए शिक्षा और कैट परीक्षा के बदलते स्वरूप पर विचार साझा किए। वहीं वरिष्ठ व्यवसाय विशेषज्ञ वी.एम. बंसल और पूर्व आईएएस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा, करियर और सफलता से जुड़े अनुभव साझा किए।

श्योरपाथ एडटेक के संस्थापक कपिल दीक्षित ने कहा कि समिट का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर देना है, ताकि वे उच्च शिक्षा और करियर को लेकर बेहतर जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकें। समिट को विद्यार्थियों और अभिभावकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Next Story