राजस्थान

बावड़ी कॉलेज के छात्रों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 11:42 AM IST
बावड़ी कॉलेज के छात्रों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना
x

जोधपुर न्यूज़: बावड़ी में राजकीय महाविद्यालय में पिछले लम्बे समय से चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र -छात्राओं की ओर से विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को अवगत करवाते हुए जल्द समाधान करने की मांग की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष रविप्रकाश मेघवाल, धनेश जाजड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख मांगों में प्रस्तावित नये भवन का निर्माण मार्च तक होना था लेकिन अब तक नहीं हुआ उसका निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। पीजी किया जाए।

महाविद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएं महाविद्यालय में वाटर कूलर की व्यवस्था करना। छात्रसंघ अध्यक्ष रविप्रकाश, छात्र प्रतिनिधि पुष्पा बांता, छात्र प्रतिनिधि मनोहर टाक, दिनेश चौधरी, मुकेश ग्वाला, धनेश जाजड़ा, दिनेश चौधरी, मनीष मदेरणा, अनीता कड़ेला, महेश भाटी, गुड्डी चौधरी, सुनील बारूपाल, कुलदीप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं मौजूद थे।

Next Story