राजस्थान

परीक्षा में चोरी करते पकड़ा गया छात्र नेता

Admin Delhi 1
15 May 2023 12:57 PM IST
परीक्षा में चोरी करते पकड़ा गया छात्र नेता
x

जोधपुर न्यूज: एमबीएमयू के छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रांशु खिड़िया को विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़ा। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर शैलेश चौधरी की मौजूदगी में फ्लाइंग ने नकल का केस बनाया तथा विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया।

एमबीएमयू में अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं चल रही है। चंद्रांशु खिड़िया विश्वविद्यालय के बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के बीई फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। शनिवार को वाटर रिसोर्सेज विषय का पेपर था। फ्लाइंग को सूचना मिली की चंद्रांशु जहां परीक्षा दे रहा है, उस कक्ष में नकल चल रही है।

इस पर फ्लाइंग के सदस्य प्रो. राजेश भदादा व रमा मेहरा परीक्षा कक्ष में पहचे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर डॉ. शैलेश चौधरी व प्रोक्टर बोर्ड के सदस्य प्रदीप मीणा भी मौजूद थे। चैक किया तो चंद्रांशु के केलकुलेटर के पीछे कुछ फॉर्मूला लिखे हुए थे। टीम ने उससे कॉपी ली तथा मिलान कर केस बना दिया।

Next Story