राजस्थान
छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ashwandewangan
15 July 2023 8:47 AM IST

x
छात्रा ने कीटनाशक दवा खाया
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के अखेपुर गांव में 11वी कक्षा की छात्रा ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह मोनोकोटा दवा कपास में छिड़की जाती है। उल्टियां होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव ले जाने के लिए हंगामा किया, लेकिन समझाइश के बाद शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। प्रतापगढ़ जिले के आखेंपुर गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा सविता पुत्री शांतिलाल निनामा ने घर के पीछे खेत में जाकर कीटनाशक दवा का सेवन कर दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर हरीश चरपोटा ने जांच कर उचित उपचार शुरू किया। उपचार के करीब 10 से 15 मिनट बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस दौरान परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव अस्पताल से जबरन घर ले जाने लगे। अस्पताल पुलिस से भी अभद्रता की लेकिन काफी समझाइश के बाद शव पुलिस ने जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक कीटनाशक का सेवन प्रेम प्रसंग के कारण करने का मामला सामने आ रहा है, हालांकि परिजन किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई भी करने से इनकार करते दिखाई दिए। माही डैम ग्राम का सरपंच गौतम लाल ने भी जबरन शव को ले जाने के लिए पुलिस से बहस की। पीपलखूंट थाना पुलिस की ओर से शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शहर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल रवाना
बांसवाड़ा|शहर के सत्यम नगर से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को 10 सदस्यीय दल रवाना हुआ। ललित कुमार द्विवेदी, भरत शुक्ला, कृष्णकांत आचार्य, डॉ. दतात्रेय सहित कुल 10 सदस्यों ने रवानगी से पहले तलवाड़ा स्थित गणपति मंदिर में दर्शन कर यात्रा का शुभारंभ किया। यह जानकारी अमित शुक्ला ने दी।
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story





