
x
जैसलमेर। जैसलमेर में सोमवार से मौसम में बदलाव आया। रविवार रात से तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ जो सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते तेज हवाएं चलेगी और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिशों से तापमान में गिरावट हुई थी। लेकिन अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे दो तीन दिनों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के कई भागों में मानसून गतिविधियों में कमी आएगी। इसके साथ ही जिले में भी बारिश की संभावना कम है। 40 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस वजह से बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने जैसलमेर जिले में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में खेतों में खरीफ की फसलें लहलहाने लगी है। इस बार बारिश अच्छी होने के कारण किसान बंपर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन तेज हवाओं के पूर्वानुमान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अगर तेज हवाएं चलती है तो फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हवाओं से पौधे की पत्तियों के टूटने व तने के टूटने का डर है। तेज हवाओं से फसलें गिर सकती है। जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story