राजस्थान

गर्मी के तेवर तीखे गर्म हवाओं ने उछाला पारा, पहली बार 40 डिग्री के पारा

Admin4
13 May 2023 7:10 AM GMT
गर्मी के तेवर तीखे गर्म हवाओं ने उछाला पारा, पहली बार 40 डिग्री के पारा
x
जयपुर। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी में भी गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। धूप में तेजी व गर्म हवाओं के चलते पारा चढ़ रहा है। इस सीजन में गुरुवार को पहली बार पारा 40 डिग्री को पार दर्ज हुआ। गर्मी सीजन के 72 दिन बाद पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है। अब आने वाले दिनों में और उछाल के आसार है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 5 दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मई में अधिकतम तापमान का रिकाॅर्ड बन सकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
11 मई - 40.7
10 मई - 39.2
9 मई - 39.1
8 मई - 39.0
7 मई - 38.6
6 मई - 37.4
5 मई - 35.3
गुरुवार को दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दिन के सामान्य तापमान से महज 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यानी दिन का तापमान सामान्य तापमान के आसपास ही चल रहा है। जबकि रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था।
Next Story