राजस्थान

प्रशासन सख्त, बिना हेलमेट वालों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई

Shantanu Roy
16 May 2023 11:25 AM GMT
प्रशासन सख्त, बिना हेलमेट वालों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शनिवार और रविवार को एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत जिले में पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई। खास तौर पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिले में पांच सौ से अधिक दुपहिया वाहनों के चालान बनाकर जुर्माना राशि वसूल की गई है। इसके साथ ही सात दर्जन से ज्यादा वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए अभियान की शुरुआत की गई। पूरे जिले के विभिन्न थानों में नाकाबंदी कर अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस भी विभिन्न चौराहों पर कार्रवाई की। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के चालान बनाए गए। उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई।
Next Story