
x
कोटा। कोटा में आवारा मवेशी और स्ट्रीट डॉग्स लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। एक दिन पहले ही एक सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आए दिन स्ट्रीट डॉग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला आदित्य आवास कॉलोनी के सामने आया है। जहां रहने वाली युवती पर स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। घटना दो दिन पहले की है। आदित्य आवास की रहने वाली पूर्वा ने बताया- वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती है।
नम्रता आवास से वह ट्यूशन पढ़ाकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में चार-पांच डॉग्स ने उसे घेर लिया और भौंकने लगे। उसने उन्हें भगाने की कोशिश की लेकिन डॉग्स ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके हाथ और पीठ पर हमला किया। इससे वह गिर गई। डॉग्स ने उसके हाथ और पीठ पर काटा। इतने में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने डॉग को भगाया। इसके बाद पूर्वा को उसके घर पहुंचाया।
जहां परिजनों ने उसका अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। पूर्वा ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट डॉग्स का काफी आतंक है। आए दिन लोगों पर हमला करते हैं। निगम में पहले भी शिकायतें दे रखी है लेकिन इन्हें पकड़ने की कार्यवाही नहीं हो रही। शहर में आए दिन स्ट्रीट डॉग्स के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इनकी रोकथाम कर पाना निगम के लिए मुश्किल हो रहा है।

Admin4
Next Story