राजस्थान
कथावाचक अनिरुद्ध मुरारी ने तीन दिवसीय नानी बाई की कथा सुनाई
Shantanu Roy
6 March 2024 5:30 PM IST

x
राजसमंद। राजसमंद में 100 फिट रोड पर बालाजी नगर स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसमें देर शाम तक आहुतियां लगाई गईं। यज्ञ में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु जोड़ों ने आहुतियां दी । दोपहर सवा चार बजे संत बिहारी दास, संत श्याम दास की मौजूदगी में यज्ञाचार्य पं. उमेश द्विवेदी के सान्निध्य में जितेंद्र शर्मा, शशि कांत दीक्षित ने वैदिक मन्त्रोच्चार से ओम महाकालेश्वर महादेव की प्रतिमाओं, जिसमें शिवलिंग, ध्वजदंड, पार्वती मैया, गौरी पुत्र गणेश, नंदी, नाग देवता, त्रिशूल सहित सेवा-पूजा सामग्री को अन्न-धन समर्पित कर मूर्ति अधिवास किया।
इन प्रतिमाओं का बुधवार को फल और गुरुवार को फूलों में रखकर मूर्ति अधिवास किया जाएगा। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर परिसर में मध्यप्रदेश रतलाम से आए कथावाचक अनिरूद्ध मुरारी द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया जा रहा हैं जहां अनिरूद्ध मुरारी ने व्यास पीठ से गुजरात में नरसी मेहता के जन्म के रोचक प्रसंग सुनाए। इस दौरान श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय सहित कई मधुर भजनों की भी प्रस्तुतियां दीं। जिन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





