राजस्थान

सीएम गहलोत के काफिले पर पत्थर, जानिए क्या है मामला

Admin2
10 Jun 2022 12:35 PM GMT
सीएम गहलोत के काफिले पर पत्थर, जानिए क्या है मामला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में सेंध लग गई। गुरुवार रात सीएम गहलोत के काफिले पर पत्थर लगने की खबर है। गहलोत जब दिल्ली रोड होटल में विधायकों से मिलने जा रहे थे, उस दौरान कार में पत्थर लगा। रात करीब सवा 8 बजे आरएसी कट के पास सीएम कार को स्कॉट कर रही इनोवा के गेट पर पत्थर लगा। जिस पर कार में सवार अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कार पर पत्थर आने की जानकारी दी। पत्थर लगने की जानकारी मिलने पर एसीपी रामगंज, गलतागेट एसएचओ, ट्रांसपोर्ट नगर एसएचओ मौके पर पहुंचे। कारगेट में पत्थर लगने की सूचना को देखते हुए आसपास में सर्च कराया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का अंदेशा है कि दूसरी तरफ इस दौरान ट्रैफिक चल रहा था। किसी टायर से पत्थर उछल कर कार को लगा होगा। हालांकि गलता गेट थाना स्टाफ ने देर रात तक इलाके में सर्च भी किया। पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला है।

सोर्स-livehindustan

Next Story