राजस्थान

बारिश के बाद पहाड़ों से गिरे पत्थर

Admin4
29 July 2023 7:26 AM GMT
बारिश के बाद पहाड़ों से गिरे पत्थर
x
जोधपुर। जोधपुर शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में नया तालाब के समीप पहाड़ों से शुक्रवार देर रात लैंडस्लाइडिंग हुई। गायों की फाटक क्षेत्र में खाली पड़े दो मकानों की छत पर पहाड़ों से आकर पत्थर गिरे। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार शाम शुरू हुए कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश के बाद शहर के नागोरी गेट क्षेत्र में रेवासी बस्ती पर पहाड़ी से पत्थर आकर गिरने लगे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 12:00 बजे के बाद हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। सूचना पर नागोरी गेट थाने से थाना अधिकारी शेष करण चारण मौके पर पहुंचे और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी। लेकिन देर रात को भी प्रशासन या नगर निगम से कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।
आस पास के मकान खाली करवाए इस घटना में जिन दो मकानों पर पहाड़ों का मलबा गिरा वहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। लेकिन उसके आसपास के कई मकानों में रहवास है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए आसपास के कुछ मकानों को भी देर रात को खाली करवाया। पहले भी गिर चुके पत्थर जोधपुर शहर में पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। कुछ साल पहले शिप हाउस के समीप हाथों से पत्थर गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वही मसूरिया सत्र में भी मकान पर पत्थरों का मलबा गिरा था जिस से भी कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। उदय मंदिर आसन शेत्र में भी पहाड़ों से लैंडस्लाइड होने की घटनाएं हो चुकी है।
Next Story