राजस्थान

छेड़छाड़ मामले में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव,दोनों पक्षों के 6 लोग घायल

Admin Delhi 1
18 July 2022 8:10 AM GMT
छेड़छाड़ मामले में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव,दोनों पक्षों के 6 लोग घायल
x

सिटी क्राइम न्यूज़: भरतपुर के कमान कस्बे में नंद पेट्रोल पंप के पास एक सोसायटी के दो पक्षों में मारपीट हो गयी। दोनों ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। घटना में करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। युवती से छेड़छाड़ को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट को शांत कराया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सुबह समझौता हो गया है। दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर पथराव करने का वीडियो भी सामने आया है। पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची से छेड़छाड़ के बाद श्याम लाल और सुरेश का झगड़ा हो गया था। कहा-सुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष दूसरे पर पथराव कर रहा है।

मारपीट को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Next Story