राजस्थान

फसल बीमा को लेकर राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक

Tara Tandi
29 Feb 2024 7:50 PM IST
फसल बीमा को लेकर राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक
x
चूरू। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले के खरीफ 2021 के फसल बीमा प्रकरणों को लेकर गुरुवार को जयपुर स्थित कृषि आयुक्तालय में राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई।
कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी, चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी सहित चूरू कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग तथा संबंधित फसल बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में चूरू जिले के खरीफ-2021 के फसल बीमा संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की गई। प्रमुख शासन सचिव गालरिया ने फसल बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग का पक्ष सुना तथा सभी अधिकारियों के साथ इस पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रस्तुत किए गए तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर शीघ्र निर्णय कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
Next Story