राजस्थान

जिले में राज्य स्तरीय गांधी दर्शन समागम का आयोजन किया गया

Shantanu Roy
14 April 2023 12:41 PM GMT
जिले में राज्य स्तरीय गांधी दर्शन समागम का आयोजन किया गया
x
करौली। राजस्थान शांति व अहिंसा विभाग के तत्वावधानमें आयोजित राज्य स्तरीय गांधी दर्शन समागम कार्यक्रम में करौली जिले से भी लोगों ने भाग लिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक प्रेमसिंह माली ने बताया कि जयपुर में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित दो दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन समागम कार्यक्रम में शांति व अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा, विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल, गांधी दर्शन के राजस्थान प्रभारी कुमार प्रशांत, मुंबई से प्रेरणा, वर्धा से मनोज ठाकरे, उड़ीसा से विश्वजीत राय व सेवाग्राम के संयोजक सवाई सिंह आदि का मार्गदर्शन सभी गांधी जन को मिला। दो दिवसीय आवासीय समागम में राज्य स्तर से भाग लेने वाले सभी गांधी जन को आह्वान किया गया कि आमजन को संदेश देने के लिए शांति, सद्भाव, प्रेम, भाईचारे, सौहार्दपूर्ण माहौल के नारे दीवारों पर लिखवाए जाएं। जिससे उन्हें शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश मिलता रहे।
Next Story