राजस्थान

‘‘राजस्थान मिशन 2030 अभियान’’ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय संबोधन कार्यक्रम आज

Tara Tandi
21 Aug 2023 12:31 PM GMT
‘‘राजस्थान मिशन 2030 अभियान’’ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय संबोधन कार्यक्रम आज
x
राजस्थान मिशन 2030 अभियान’’ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय संबोधन कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिड़ला सभागार जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के साथ झालावाड़ में उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से 30 सितम्बर, 2023 तक चलने वाले राजस्थान-मिशन 2030 अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद के नेतृत्व में विकसित राजस्थान 2030 का दस्तावेज तैयार किया जायेगा। इस दस्तावेज में राज्य के प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गाे के सुझावों उनकी आकांक्षाओं व अपेक्षाओं को सम्मिलित किया जाएगा।
Next Story