राजस्थान

श्रीगंगानगर बूंदाबांदी ने अधिकतम पारा 2.5 डिग्री कम कर 18.6 डिग्री पर पहुंचा

Bhumika Sahu
21 Jan 2023 10:44 AM GMT
श्रीगंगानगर बूंदाबांदी ने अधिकतम पारा 2.5 डिग्री कम कर 18.6 डिग्री पर पहुंचा
x
श्रीगंगानगर मौसम का मिजाज बदल गया है।
श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगानगर मौसम का मिजाज बदल गया है। क्षेत्र में गुरुवार रात कई बार बारिश हुई, जिससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। शाम होते ही शीतलहर ने कहर बरपाया। मामूली बारिश से ही किसानों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि सरसों, चना आदि को बारिश की जरूरत है। एक-दो बार बारिश हो जाए तो फसलों का उत्पादन बंपर हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 0.6 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री कम होकर 18.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 3-4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी की भी संभावना है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story