राजस्थान
श्रीगंगानगर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की बैठक आयोजित
Tara Tandi
6 Sept 2023 5:48 PM IST

x
श्रीगंगानगर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर श्री अंशदीप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए संबंधित कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। खनिज अभियन्ता एवं डीएमएफटी सदस्य सचिव श्री ललित मंगल द्वारा बैठक में स्टेट मिनरल फण्ड से राज्य स्तरीय सशक्त कमेटी द्वारा स्वीकृत कार्यो से अवगत करवाते हुए बताया कि उक्त कार्य प्रगतिरत हैं। स्वीकृत कार्यो के संबंध में उपस्थितजनों को अवगत करवाते हुए उन्होंने बताया कि इन कार्यो की राशि संबंधित कार्यकारी एजेंसी को हस्तान्तरित कर दी गई है।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ श्री मुहम्मद जुनैद, जिला कोषाधिकारी श्री मनोज मोदी, डीसीएफ श्री दिलीप सिंह राठौड सहित अन्य विभागों के अधिकिरी/कार्मिक मौजूद रहे। (फोटो सहित-1)
Next Story





