राजस्थान

SriGanganagar: जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

Tara Tandi
19 Feb 2025 4:41 PM IST
SriGanganagar: जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित
x
SriGanganagar श्रीगंगानगर । जिला स्तरीय पर्यावरण समिति व परिसंकटमय अपशिष्टों के व्यसन के चयन के लिये गठित समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले में अवस्थित नम भूमि के गजट नोटिफिकेशन पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय इस संबंध में निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। नियमित रूप से प्लास्टिक पॉलीथिन जब्ती की कार्यवाही की जाये। नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मार्केटिंग व्यापारियों से बैठक कर समझाइश करें एवं आमजन को प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाये। पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर जब्ती कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिये नगरपरिषद अधिकारी को निर्देशित किया गया। मेडिकल बायोवेस्ट का समुचित रूप से निस्तारण हो, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार उक्त कार्यवाही की जाये और समय-समय पर चिकित्सा संस्थानों में निस्तारित हो रहे मेडिकल बायोवेस्ट का औचक निरीक्षण भी किया जाये।
बैठक में जिला कलक्टर ने पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिये सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सब के सहयोग से ही पर्यावरण समस्याओं का निस्तारण संभव है। पर्यावरण संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं प्रदूषण संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रीन गंगानगर कैम्पेन के लिये सभी विभागों को जगह चिन्हित कर प्रस्ताव भिजवाने के लिये कहा। जिला कलक्टर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की। गत वर्ष हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुए पौधारोपण की रिपोर्ट देने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए टीओआरएफ योजना की कार्य योजना 2025-26 का अनुमोदन किया।
इस अवसर पर उपवन संरक्षक श्री राकेश दुलार, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, श्री रमेश माचरा, श्री गिरजेशकांत शर्मा, श्री सुरेन्द्र पूनिया, श्री एमएल मीना, श्री मंगत सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story