राजस्थान

Sriganganagar: सड़क हादसे में महिला अधिकारी की दुखद निधन

Admindelhi1
11 Feb 2026 3:13 PM IST
Sriganganagar: सड़क हादसे में महिला अधिकारी की दुखद निधन
x

श्रीगंगानगर: शहर में बुधवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग वैन किसान चौक से रमेश चौक की ओर गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ड्राइवर साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका सिर बुरी तरह दब गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

टक्कर मारने वाली कार भी कुछ मीटर आगे जाकर रुक गई। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हादसे में हरियाणा नंबर की कार का चालक घायल हुआ है, जो बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहान सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Next Story