राजस्थान
Sri Ganganagar: ईंट भट्टों पर नियोजित श्रमिकों को मिलें आवश्यक सुविधाएं
Tara Tandi
6 Jun 2025 12:37 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर के ईंट भट्टा श्रमिकों के सुरक्षा मानकों की पालना करवाने संबंधी निर्देश पर गुरूवार को उपश्रम आयुक्त श्री अमरचंद लहरी की अध्यक्षता में ईंट भट्टा नियोजक एसोसिएशन के साथ बैठक हुई।
बैठक में उपश्रम आयुक्त द्वारा बताया गया कि सभी ईंट भट्टा इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि ईंट भट्टों पर नियोजित व निवासरत श्रमिकों के आवास, पानी, बिजली की सुविधाएं संतोषजनक हो। वर्तमान में तेज गर्मी, आंधी, तूफान आदि स्थिति में श्रमिकों के आवास की स्थिति बेहतर हो। वर्षा से पानी का भराव न हो, बिजली के तार ढीले व कमजोर न हो ताकि दुर्घटना की संभावना न रहे। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के साथ-साथ आवासों की छतों की बेहतर व्यवस्था हो। इस अवसर पर एसोसिएशन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar ईंट भट्टोंनियोजित श्रमिकोंमिलें आवश्यक सुविधाएंSri Ganganagar brick kilnsemployed workersget necessary facilitiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





