राजस्थान
Sri Ganganagar: बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में होंगी विभिन्न गतिविधियां
Tara Tandi
2 April 2025 1:45 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला प्रशासन श्रीगंगानगर ने जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और न्याय शाखा प्रभारी अधिकारी श्रीमती रीना ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार बाल विवाह की रोकथाम के लिये जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया (आखा तीज) के दौरान बाल विवाह के प्रकरण सूचित होते हैं। इस वर्ष 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाना है, जिसके दृष्टिगत 4 अप्रैल 2025 से पूर्व तक जिले में बाल विवाहों की रोकथाम के लिये संबंधित विभागों द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जायेंगी।
इसके तहत ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर, शहरी, वार्ड और जिला तहसील स्तर पर जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसमें प्रमुख हितधारकों के साथ बाल विवाह के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित करने वाली बैठकें आयोजित करने, उन बच्चों की स्कूल वार सूची संकलन करना, जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है या स्कूल से बाहर या उपस्थिति अनियमित है।
इसके अलावा बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन नियम 2017 के नियम 2 बी (2) के अनुसार प्रिंसीपल को उचित सूचना के बिना स्कूल में अनुपस्थित बच्चों की स्कूल वार सूची तैयार कर शिक्षा विभाग द्वारा सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीगंगानगर को प्रेषित की जायेगी। इनके द्वारा उक्त सूचियों से बाल विवाह के जोखिम वाले बच्चों की पहचान की जायेगी एवं संभावित बाल विवाह को प्रभावी ढंग से रोकने के लिये परिवार परामर्श एवं सभी चिन्हित बच्चों की गहन पूछताछ की जायेगी।
TagsSri Ganganagar बाल विवाहरोकथाम जिलेविभिन्न गतिविधियांSri Ganganagar Child marriage prevention districtvarious activitiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





