राजस्थान

Sri Ganganagar: शिविर में बच्चों को दी विधिक साक्षरता की उपयोगी जानकारी

Tara Tandi
14 Aug 2025 5:39 PM IST
Sri Ganganagar: शिविर में बच्चों को दी विधिक साक्षरता की उपयोगी जानकारी
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर द्वारा मासिक एक्शन प्लान के अनुसार शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों हेतु गुरूवार को जुबिन अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने जूबिन अस्पताल में उपस्थित बच्चे व उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के कल्याण हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। इनमें छात्रवृति प्रदान करना, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, सरकारी नौकरी में छूट आदि शामिल हैं। इस दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 41 में कहा गया है कि राज्य अपनी आर्थिक सामर्थ्य और विकास की सीमाओं के भीतर काम पाने के, शिक्षा पाने, बेकारी, बुढ़ापा, बीमारी और निःशक्तता की दशा में लोक सहायता पाने के अधिकार को संरक्षित किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव द्वारा बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर जुबिन अस्पताल से श्रीमती विनिता आहुजा, अस्पताल स्टाफ, विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी श्री गुरचरण सिंह एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल नरपेण कम्बोज, अमन चलाना, करण धवन के साथ विधि प्रशिक्षु छात्रा जश्नप्रीत कौर भी उपस्थित रही। (
Next Story