राजस्थान

Sri Ganganagar: तिरंगा शपथ ली, तिरंगा यात्रा निकाली

Tara Tandi
14 Aug 2024 7:56 AM GMT
Sri Ganganagar: तिरंगा शपथ ली, तिरंगा यात्रा निकाली
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत श्रीगंगानगर की ओर से तिरंगा शपथ ली गई एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुसार बुधवार सुबह साढे दस बजे शपथ ली गई। विभाग के अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम श्री प्रशोत्तम लाल ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लिए रैली के रूप में रवाना हुए एवं महाराजा गंगासिंह चौक होते हुए वापस कार्यालय पहुंचे। विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कैनवास बोर्ड पर भी अपने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता मोनेटरिंग श्री हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता नगर खंड श्रीगंगानगर श्री मोहनलाल अरोड़ा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड श्री सतीश कुमार अरोड़ा सहित सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी कर्मचारी, मंत्रालयिक स्टाफ मौजूद रहे। (फोटो सहित)
Next Story